अजय देवगन आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। एक तरफ जहां उनकी फिल्म ‘शैतान’ रिलीज होने की राह पर निकल पड़ी है, उधर ‘मैदान’ भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने आई थी और फिर फिल्म का नया टीजर भी जारी किया गया। अब ‘मैदान’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर देख लगता है कि अजय फिर अपने अभिनय से सबको अपना मुरीद बनाने वाले हैं। इसमें कई भावुक कर देने वाले पल हैं। फुटबॉल पसंद करने वालों को तो यकीनन फिल्म का ट्रेलर पसंद आने वाला है। फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में अजय देखते ही बनते हैं, वहीं खेल के मैदान की रोमांचक झलकियां भी फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ाती हैं।ट्रेलर में गजराज राव और प्रियामणि भी अपने-अपने किरदार में जंच रहे हैं।
बता दें कि, ‘मैदान’ की रिलीज सबसे पहले 27 नवंबर, 2020 तय हुई थी, लेकिन फिर आगे बढ़ाकर 11 दिसंबर, 2020 कर दिया गया। इसके बाद कोरोना ने दस्तक दी और यह अगस्त, 2021 तक के लिए टाल दी गई।फिर इसकी रिलीज अक्टूबर, 2021 तय हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी और फिर इसकी तारीख आगे खिसक गई। बीते साल भी यह रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब आखिरकार फिल्म अप्रैल, 2024 में यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी।
फिल्म की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है।अमित शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और बोनी कपूर इसके निर्माता हैं। फिल्म के ट्रेलर में अजय का अभिनय देख कुछ प्रशंसकों ने तो उन्हें अभी से राष्ट्रीय पुरस्कार का दावेदार बना दिया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



