मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

0
83
मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मिले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर
Image Source : @DrSJaishankar

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि पिछले एक वर्ष में भारत और मॉरीशस के बीच साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पोर्ट लुई में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भेंट के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा में समुद्री सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास और जन-संबंधों सहित कई क्षेत्र शामिल थे। उन्होंने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप भारत का निरंतर समर्थन दोहराया। डॉ. जयशंकर कल नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने संबंधों को महत्‍वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक संबंधों, आपसी विश्वास और बढ़ते सहयोग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत की तीन प्रमुख विदेश नीति प्राथमिकताओं – पड़ोसी प्रथम नीति, महासागर परिकल्‍पना और ग्‍लोबल साउथ के लिए प्रतिबद्धता – में मॉरीशस का एक विशेष स्थान है। डॉ. जयशंकर ने विकास सहयोग के बारे में कहा कि भारत ने मॉरीशस में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण अनुकूल समाधानों के क्षेत्र में भारत और मॉरीशस के बीच एक व्यापक और गतिशील साझेदारी है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक सहयोग की आशा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here