मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज असम, नगालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी आज भारी बारिश हो सकती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास के क्षेत्र, लक्षद्वीप और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम अरब सागर, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र में 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



