मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले छह दिन के दौरान देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भागों में गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में आज गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



