मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने कहा है कि इस वर्ष मानसून सीजन में देशभर में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि इस वर्ष मानसून जल्दी शुरू हो गया है और अगले महीने उत्तर पश्चिम भारत, मध्य और पूर्व भारत के आस पास के क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या कम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के महानिदेशक, मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जून से सितंबर के बीच होने वाली वर्षा मौसमी औसत से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि के दौरान देश में वर्षा सामान्य से ऊपर रहेगी। यह एक सौ छह प्रतिशत तक रह सकती है। यह 5 जून से 30 सितंबर तक लागू है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, कर्नाटक के अंदरूनी भागों, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में अगले दो दिनों में बहुत तेज वर्षा होने की आशंका प्रकट की है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, गुजरात, झारखंड, उत्तराखंड और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बिजली कड़क सकती है तथा आंधी और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। अगले 2 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें