म प्र: ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का हुआ शुभारंभ

0
129

भोपाल: अभिरुप समाजसेवी संस्था समिति द्वारा संचालित ग्लोबल मेडिएशन सेंटर का शुभारंभ दिनांक 6 फरवरी2026 को आकृति बिजनेस सेंटर में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री किरण किरकेट्टा (डीआईजी, महिला सुरक्षा PHQ) ने इसका शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि बीएम सिंह (जिला विधिक सेवा अधिकारी) भी उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने उचित संबोधन देते हुए मीडियेशन कार्य की सराहना भी की। संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा राजगोपाल, उपाध्यक्ष जीएस तिवारी, सचिव प्रदीप द्विवेदी एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रतिभा राजगोपाल ने बताया कि इस संस्था मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के महिला एवं पुरुष की समस्याओं का न्याय पूर्ण समाधान करना है, जिससे न्यायालय की लंबी प्रक्रिया एवं धन की बचत हो सकेगी, साथ ही न्यायालय में लंबित लाखों प्रकरणों की संख्या कम होगी एवं आम व्यक्ति को शीघ्र न्याय मिलेगा और विवाद का वैकल्पिक समाधान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से योग्य मध्यस्थ के द्वारा गोपनीयता रखते हुए समस्या का समाधान होता है जिसमें दोनों पक्ष सौहार्द पूर्ण वातावरण में स्व निर्णय लेते हैं जिसका लक्ष्य है जिसमें दोनों पक्ष निष्पक्ष रूप से लाभान्वित होते हैं। ग्लोबल मेडिएशन सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विषय विशेषज्ञ, एडवोकेट, व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि ग्लोबल मेडिएशन सेंटर में विवादों का समाधान संवाद कौशल नेगोशिएशन स्किल एवं मनोवैज्ञानिक दृष्टि से विधिक आधार पर किया जाता है विषय विशेषज्ञों की भूमिका भी है उचित समाधान के बाद विधिक अधिकृति का प्रावधान है।
ग्लोबल मेडिएशन सेंटर के माध्यम से व्यक्तिगत, वैवाहिक, पारिवारिक उत्तराधिकार एवं चल अचल संपत्ति संबंधी विवादों के साथ भूमि संबंधी विवादों के वैकल्पिक विवादों के समाधान का प्रावधान है नागरिकों के वाणिज्यिक विवाद, लेनदेन से संबंधित मामले ,व्यावसायिक विवाद, बैंक चेक बाउंस के मामले ,श्रम रोजगार एवं मानवीय अधिकारों का संरक्षण एवं शोषण के विरुद्ध विधिक सुरक्षा,औद्योगिक विवाद, पर्यावरण संबंधी विवाद सहकारी संस्थाओं से विवाद प्राइवेट एवं सरकारी संस्थाओं से विवादों का वैकल्पिक समाधान किया जाता है साथ ही शिक्षण संस्थानों के विवादों के समाधान का भी प्रावधान है।
विवादों के समाधान के लिए दूरभाष नंबर 9425 016439 है अभिरुप समाजसेवी संस्था समिति द्वारा संचालित है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here