मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त एक कर्मचारी की मौत के बाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने युद्धग्रस्त गाजा पट्टी से चिकित्सा सहायता सेवाओं को रोक दिया है। एक बयान में, डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने घोषणा की कि इस घटना के बाद, संगठन ने गाजा से मरीजों को चिकित्सा सहायता के लिए निकालने का काम अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा का भी आह्वान किया और कहा कि शांति आवश्यक है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से गाजा में 1,700 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी मारे जा चुके हैं। वही, इजरायली हमलों में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



