रक्षा राज्य मंत्री आज सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज के तत्वावधान में भारतीय पड़ोस में बदलती परिस्थितियों पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

0
76
रक्षा राज्य मंत्री आज सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज के तत्वावधान में भारतीय पड़ोस में बदलती परिस्थितियों पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सेंटर फॉर जॉइंट वॉरफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में सीईएनजेओडब्ल्यूएस के तत्वावधान में “भारतीय पड़ोस में बदलती परिस्थितियों” शीर्षक से एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस आयोजन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक, नीति-निर्माता और रणनीतिक विशेषज्ञ भारत के पड़ोस में उभर रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच पर आएंगे। इस दौरान पड़ोसी देशों में हो रहे घटनाक्रमों तथा उनसे भारत के रणनीतिक और सुरक्षा वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों की पड़ताल के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उद्घाटन सत्र के दौरान रक्षा राज्य मंत्री द्वारा रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक सैन्य शिक्षा से संबंधित कई प्रमुख गतिविधियों का शुभारंभ किया जाएगा। इनमें सैन्य क्षेत्र के लिए सीएआईआर तथा डीआरडीओ द्वारा विकसित एआई आधारित संवाद एप्लिकेशन और भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय (आईडीयू–डीटीई) द्वारा विकसित एकीकृत ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम (आईओटीईपी) भी शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here