रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेशेल्स के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री और रक्षा बल प्रमुख से की मुलाकात

0
116
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सेशेल्स के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री और रक्षा बल प्रमुख से की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की 10 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉरे और सेशेल्स रक्षा बल प्रमुख मेजर जनरल माइकल एंसेल्मे मार्क रोसेट से मुलाकात हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ते रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और रक्षा सहयोग सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारतीय और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास लैमिटी – 2026 तथा क्षमता निर्माण पहल का स्वागत किया और इन गतिविधियों के दायरे विस्‍तृत करने और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, जलविज्ञान, पोत और विमानों के एक दूसरे के यहां आवागमन, रक्षा प्रतिनिधिमंडल के दौरे और समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। रक्षा सचिव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा और अगले सप्ताह विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले द्विवार्षिक, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, 2026 मिलान अभ्यास में सेशेल्स की भागीदारी का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र प्रगति पर आधारित  महासागर योजना पर भी चर्चा की जो सभी क्षेत्रों में समावेशी, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा और विकास पर भारतीय दृष्टिकोण है। दोनों पक्षों ने साझा चुनौतियों, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्र में, सहयोगात्मक रूख के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग के भविष्य के अवसरों पर भी बातचीत की जिसमें दीर्घकालिक साझेदारी द्वारा क्षमता निर्माण में निरंतर सहयोग पर केंद्रित प्रमुख सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here