रणवीर सिंह आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे है

0
187

6 जुलाई 1985 के दिन मुंबई में रहने वाली सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि, आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। मीडिया की माने तो, वह बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। यही वजह रही कि वे स्कूल में होने वाले हर प्ले में शरीक होते थे। अपने जुनून को लेकर वह इतने ज्यादा गंभीर थे कि जब एचआर कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे थे, तब भी लगातार ऑडिशन देते थे। हालांकि, उस दौरान उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। इससे रणवीर को अपने रास्ते की रुकावटों का अंदाजा हो चला था, जिनसे निपटने के लिए उन्होंने एक्टिंग क्लासेज भी ली थीं।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह ने एक्टर बनने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी एक्टर बन पाने की सारी उम्मीदें खत्म सी होने लगी थीं और वो विज्ञापनों के लिए कंटेंट लिखने का काम करने लगे थे। रणवीर सिंह अपने कूल और बिंदास नेचर के चलते लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। रणवीर के लिए ये मंजिल आसान नहीं रही। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी एक्टर बन पाने की सारी उम्मीदें खत्म सी होने लगी थीं और वो विज्ञापनों के लिए कंटेंट लिखने का काम करने लगे थे। एक्टर बनने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। तमाम मौकों पर वो अपने संघर्ष के किस्से भी लोगों को सुनाते रहे हैं। मीडिया सूत्रों की माने तो, रणवीर सिंह आउटसाइडर हैं यानी वो इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं, इसलिए उन्हें इतना स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन ऐसा नहीं है। रणवीर कपूर 50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस के पोते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर से भी उनका पुराना नाता है। आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here