रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 फरवरी यानि आज गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सोमवार सुबह करीब 11:25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से सीधा गोमती नगर रेलवे स्टेशन जाएंगे वहां प्रधानमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। बता दें कि, कार्यक्रम के बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे फिर 1:15 बजे स्टेशन से कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। वहीं दोपहर 1:55 बजे आवाज से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



