कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज भीलवाड़ा आ रहे हैं। वह गुलाबपुरा में होने वाले सरस डेयरी की आमसभा में भाग लेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 931 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसमें सीएम अशोक गहलोत समेत कई मंत्री-नेता शामिल होंगे।
मीडिया की माने तो, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम अशोक गहलोत आज राजस्थान के भीलवाड़ा में किसानों को साधने के लिए बड़ी जनसभा कर रहे हैं। किसान सम्मेलन के साथ ही दूध उत्पादक संघ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी सीएम गहलोत और खरगे करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष पद पर अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आग्रह पर खरगे यहां पधार रहे हैं। उन्होंने बताया कि खरगे एनएच-48, गुलाबपुरा, भीलवाड़ा में विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता भाग लेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



