कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वे सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनावी राज्य राजस्थान में आज कांग्रेस की बड़ी सभा हो रही है। इस सभा को संबोधित करने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। राहुल गांधी के साथ पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज जयपुर की सभा में शामिल होंगे। इस सभा को लेकर पूरा पार्टी संगठन कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। आज इस सभा से पहले राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई बिल्डिंग की नींव रखेंगे। यह बिल्डिंग जयपुर के मानसरोवर में बनेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



