राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार 21 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे जारी किया। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों का 2 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज, जातीय जनगणना कराने का वादा, ओपीएस को लेकर कानून बनाने और 5 साल में 10 लाख नौकरियां देने सहित कई बड़े वादे किए हैं।
कांग्रेस घोषणा पत्र के मुख्य बिंदू
- पहली बार किसानों को बिना ब्याज 2 लाख का ऋण देंगे।
- युवाओं को नौकरी देने के लिए पंचायत स्तर पर भर्ती की जाएंगी, इसके लिए एक नया कैडर बनाया जाएगा।
- 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी। साथ ही प्रदेश में कुल 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
- सरकार बनने के बाद हम जातीय जनगणना कराएंगे यह हमारा वादा है।
- समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाभ देने का प्रयास करेंगे।
- चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 50 लाख रुपए तक के इलाज कराया जाएगा।
- 3 करोड़ 50 लाख लोगों के सुझाव के बाद एक घोषणा पत्र तैयार किया। घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र के माध्यम से राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि वे पुन: सत्ता में आकर लोगों की सेवा करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



