केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी में सहकार किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे किसानों की सभा को संबोधित करेंगे।
मीडिया की माने तो, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर आज सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया कार्यक्रम संयोजक और टोडाभीम के पूर्व विधायक, पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



