जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के गोठड़ा व जुंजाला सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर आज दो ट्रेलरों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में दोनों वाहनों में सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक जन गंभीर घायल हो गया, दुर्घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मीडिया की माने तो, पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पिचक गया, जिससे वाहनों में सवार दोनों युवकों के शव फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को क्रेन की सहायता भी लेनी पड़ी। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



