राजस्थान : पुलिस ने संतरे से भरे ट्रक से जब्‍त किया 1 करोड़ 80 लाख रुपये का अफीम

0
101

आज के टेक्निकल जमाने में पुलिस हाईटेक होती जा रही है। वहीं तस्कर भी कम नहीं हैं तस्कर भी अपना पैटर्न समय के साथ बदल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झालावाड़ में देखने को मिला है। झालावाड़ के सुनेल रोड पर एक संतरे से भरा हुआ ट्रक पलट गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिसके बाद खुलासा हुआ कि संतरे के नीचे दबाकर 1 करोड़ 80 लाख रुपये की कीमत के डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता से इसे जब्त कर लिया। हालांकि ट्रक ड्राइवर और अन्य लोग मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर 1200 किलो डोडा चूरा बरामद किया है, जो कट्टों में भरा हुआ था। कट्टे संतरे के नीचे छुपा कर ले जाये जा रहे थे। बरामद किए गए डोडे-चूड़े की कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है। पूरे मामले का खुलासा ट्रक के पलट जाने के बाद हुआ। बता दें कि झालावाड़ के सुनेल बाईपास के पास आज अचानक ट्रक पलट गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सड़क के चारों ओर संतरे की पेटियां बिखरी हुई नजर आई। लेकिन संतरे की पेटियो के साथ कुछ प्लास्टिक के कट्टे भी मौके पर नजर आ रहे थे। जिनको खोलने पर पता चला कि उनमें डोडा चूरा भरा हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ट्रक ड्राइवर और अन्य लोग फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से 12 क्विंटल डोडा चूरा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित लागत 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है और ड्राइवर के अन्य लोगों की तलाश की जा रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here