अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा का दामन छोड़ आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मीडिया की माने तो, पूर्व बीजेपी नेता साध्वी अनादि सरस्वती ने आज पीसीसी वॉर रूम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि साध्वी अनादि सरस्वती अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन, टिकट नहीं मिलने से नाराज साध्वी अनादि सरस्वती ने भगवा का चोला त्याग कर अब कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



