राजस्थान: बस-मिनी ट्रक भिड़ंत, 28 यात्री घायल

0
129

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर में हरिमा टोल प्लाजा के पास निजी लोक परिवहन बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस के 28 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ और ट्रक चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया।

आप को बता दे, जोधपुर से सुजानगढ़ जा रही बस और लाडनूं से नागौर आ रहे मिनी ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में स्थानीय लोगों व टोल कर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। 15 महिलाओं को डेह सीएचसी तथा 10-12 घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर प्रभावित रहा।

Image source: aajtak

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here