आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दौरान बस में मौजूद 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में बैठे कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस भावनगर से मथुरा के लिए जा रही थी, जो कि रास्ते में रिफ्रेश टाइम के लिए रोकी गई थी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं भरतपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



