राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है। राजस्थान में चुनावी नतीजों के नौ दिन बाद सीएम का नाम फाइनल हुआ है। भजनलाल शर्मा संगानेर विधानसभा सीट से विधायक है और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जयपुर स्थित राजभवन पहुंचे। मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी उनके साथ मौजूद थी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



