राजस्थान में आज लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी जो शाम 6 बजे तक चलेगी। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
मीडिया की माने तो, राजस्थान की 199 विधानसभा सीट पर 11:30 बजे तक 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और पाली समेत कई जिलों में बूथों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



