राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों शीर्ष नेता प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मैराथन बैठके करेंगे। कहा जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद BJP विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
मीडिया की माने तो, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर दौरे से पहले भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में पदाधिकारी की बैठक ली गई जिसमें सांसद, पूर्व सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



