मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से दिल्ली की तर्ज पर बन रहे ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान’ का आज शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकार्पण करेंगे। आज होने वाले लोकापर्ण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नगरीय विकास और आवासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव उषा शर्मा, सचिव राजस्थान विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा, आवासन आयुक्त कुमार पाल गौतम, मंत्रिमण्डल के सदस्य और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के लोकार्पण से पहले तैयारी का जायजा लेने विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी क्लब पहुंचे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



