राष्ट्रपति चुनाव 2022 : मायावती का बड़ा फैसला, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को देंगीं समर्थन

0
234

बसपा ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान शनिवार को यह बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति चुनाव में बीएसपी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगीं।

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर दिया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया कि हमने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह महत्वपूर्ण फैसला बीजेपी और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है। बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।”

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here