राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर

0
36
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से दो दिनों तक झारखंड में रहेंगी। इस दौरान एम्स, देवघर तथा आईआईटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षा समारोहों में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को शाम में रांची भी जाएंगी। यहां वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे में लगभग 25 घंटे झारखंड में रहेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को एम्स, देवघर के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इस दिन रांची लौटकर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन एक अगस्त यानी शुक्रवार को धनबाद स्थित आईआईटी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, धनबाद तथा रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो गुरुवार को वे कोलकाता एयरपोर्ट से सेना के विमान से दोपहर 12.20 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग होते हुए लगभग अपराह्न एक बजे एम्स, देवघर पहुंचेंगी। यहां अपराह्न 3.10 बजे दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति भाग लेंगी तथा गोल्ड मेडल व अन्य उपाधियां वितरित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शाम 4.30 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। वे शाम 5.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से सड़क मार्ग होते हुए शाम 5.55 बजे राजभवन पहुंचेंगी। राजभवन में राष्ट्रपति कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात कर सकती हैं। अगले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी, जहां से सुबह 10 बजे बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी। इसके बाद पूर्वाह्न 11.40 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे धनबाद के आइआइटी कैंपस पहुंचेंगी। इस दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पहुेचंगे। राष्ट्रपति अपराह्न 3.20 बजे धनबाद एयरपोर्ट से बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी और वहीं से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि पूर्व में राष्ट्रपति का झारखंड दौरा 11 जून को होने वाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह टल गया था। वहीं, धनबाद के आईआईटी आईएसएम में एक अगस्त को प्रस्तावित 45वें दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इनके लिए ओडिशा का पारंपरिक व्यंजन पखाल परोसा जाएगा। यह चावल व पानी से बनने वाला व्यंजन है। इसे पखाल भात भी कहा जाता है। इसके साथ सहजन के पत्तों से बना साजना साग, आलू भर्ता और आदिवासी व्यंजनों का जायका भी मेन्यू में शामिल है। सादगी पसंद राष्ट्रपति सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। इनमें प्याज-लहसुन नहीं होता। उनका भोजन रांची के एक नामी होटल के शेफ विशेष सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में पंडाल में बने किचन में तैयार करेंगे। दीक्षा समारोह में छात्र-छात्राएं भारतीय परिधानों में नजर आएंगे। आईएसएम प्रबंधन ने ड्रेस कोड निर्धारित किया है। छात्रों के लिए ऑफ-व्हाइट या क्रीम कुर्ता-पायजामा, स्टाल और फॉर्मल सैंडल अनिवार्य है। छात्र चाहें तो खादी जैकेट पहन सकते हैं। छात्राओं के लिए ऑफ-व्हाइट या क्रीम सलवार-कमीज, साड़ी, स्टाल और उपयुक्त जूते निर्धारित हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here