राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 65वां जन्मदिन आज

0
58

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना जन्मदिन मना रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में हुआ था।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने कहा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। लोगों के कल्याण के लिए ज्ञान, गरिमा और प्रतिबद्धता की वह एक प्रकाशस्तंभ हैं। राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र सेवा व समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रति आपका समर्पण प्रेरणीय है। प्रशासनिक व जनसेवा के क्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ देश को मिल रहा है। आपके स्वास्थ्यपूर्ण सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here