राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट पर महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया जहां विभिन्न मुद्राओं में महात्मा गांधी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि गांधी की प्रतिमाएं कई देशों में स्थापित हैं और दुनिया भर के लोग उनके आदर्शो में विश्वास करते हैं। मीडिया की माने तो, कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे विश्व समुदाय के लिए एक वरदान हैं। उनके आदर्शो और मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के प्रयोग ने उन्हें एक महान इंसान का दर्जा दिया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं आगंतुकों, विशेषकर बच्चों को प्रेरित करेंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी ने सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी पवित्रता पर बहुत जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि आत्मविश्वास के बिना, कोई भी विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता के साथ कार्य नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज की तेजी से बदलती और प्रतिस्पर्धी दुनिया में आत्मविश्वास और संयम की बहुत जरूरत है। उन्होंने सभी से प्रयास करने का आग्रह किया ताकि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा और बच्चे गांधी के बारे में अधिक से अधिक पढ़ें और उनके आदर्शो को आत्मसात करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति और ऐसी अन्य संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
Image source: @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें