राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का भी शुभारंभ करेंगी। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मकसद देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। मीडिया की माने तो इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगेंगे।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और आयुष्मान भव अभियान के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



