राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सवारी की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू मेट्रो से केंद्रीय सचिवालय पहुंची। इस सफर के दौरान उन्होंने मेट्रो के अधिकारियों से कुछ सवाल भी पूछे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने राष्ट्रपति को मेट्रो के संचालन की जानकारी दी। मेट्रो में राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। जिस कोच में राष्ट्रपति सफर कर रहीं थी उसके चारो तरफ सुरक्षाकर्मियों दिखाई दिए।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय सचिवालय में दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रही हैं। https://t.co/HkNgzfdOkJ pic.twitter.com/sxuaSUOO8e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें