राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

0
239

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म पुरस्‍कार तमिल फिल्‍म सूराराइ पोट्टरू को दिया जाएगा। हिन्‍दी फिल्‍म तान्‍हाजी: द् अन्संग वारि‍यर को संपूर्ण मनोरंजन के लिए श्रेष्‍ठ लोकप्रि‍य फिल्‍म का पुरस्‍कार मिलेगा।

मीडिया की माने तो, अजय देवगन और सूर्या को फिल्‍म तानहाजी द अन्संग वॉरियर और सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया जाएगा। अर्पणा बालमुरली को सोरारई पोर्ट ट्रू के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिलेगा। सचिदानंद के आर को मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निदेशक का पुरस्‍कार दिया जाएगा। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, मराठी फिल्‍म सूमी को सर्वश्रेष्‍ठ बाल फिल्‍म का पुरस्‍कार मिलेगा। मनोज मुंतसिर को हिन्‍दी फिल्‍म साइना के लिए सर्वश्रेष्‍ठ गीत का पुरस्‍कार मिलेगा। राहुल  देशपांडे को मराठी फिल्‍म मी बसन्‍तराव के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पुरुष पार्श्‍व गायक का पुरस्‍कार और ननचंबा को मलयालम फिल्‍म ए के अय्यपनम कोश्‍यूम के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पार्श्‍व गायिका का पुरस्‍कार दिया जायेगा। कन्‍नड़ फिल्‍म तालेदंडा को पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार मिलेगा बंगाली फिल्‍म अभियात्रिक के लिए सुप्रतिमभोल को सर्वश्रेष्‍ठ छायांकन का पुरस्‍कार दिया जाएगा। मीडिया की माने तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। आशा पारेख को 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए दिया जाएगा।’

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here