राष्ट्रपति मुर्मू आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

0
120
File Photo

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षक दिवस के अवसर पर आज 5 सितंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। इनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शिक्षक भी शामिल है। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा सम्मानित किये जाने वाले शिक्षण मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इन तीन शिक्षकों के नाम शामिल है। हर साल, भारत 5 सितंबर, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

मीडिया की माने तो, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय एक कठोर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस पर एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता रहा है। इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को इसमें शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

 #dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here