राष्ट्रपति मुर्मू आज से गुजरात और महाराष्ट्र के 4 दिन के दौरे पर रहेंगी

0
89
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा में 3 रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात और महाराष्‍ट्र के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस अवसर पर एम्‍स राजकोट के पहले बैच के लगभग पचास विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को राष्‍ट्रपति मुर्मू नागपुर एम्‍स के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। इसके बाद वे नागपुर में राष्‍ट्रीय प्रत्‍यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्‍व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में शामिल होंगी। 16 अप्रैल को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्धा में महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here