मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। आज राष्ट्रपति मुंबई के लोक भवन में पी. डी. हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन करेंगी। कल वे बुलढाणा जिले के शेगांव में केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का भी उद्घाटन करेंगी। इसके बाद बुधवार को नागपुर में ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा आयोजित ‘एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में भी शामिल होंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी और विद्यार्थियों से संवाद करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजस्थान के पोखरण में आयोजित वायुशक्ति अभ्यास का अवलोकन करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



