राष्ट्रपति मुर्मू ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दीं

0
98
राष्ट्रपति मुर्मू ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दीं
Image Source : @rashtrapatibhvn

आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा कि – “मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं। जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं।”

Courtsey : @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #PresidentMurmu #KrishnaJanmastami #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here