मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में पूर्व पीएम नरसिम्हा राव (Former PM Narasimha Rao), बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर (Former Bihar CM Karpoori Thakur), कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन (Agricultural Scientist MS Swaminathan) और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Former PM Chaudhary Charan Singh) को भारत रत्न से सम्मानित किया है। 4 शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को प्रदान किये गए भारत रत्न पुरस्कार को चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को प्रदान किये गए भारत रत्न पुरस्कार को एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया। इसी प्रकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को प्रदान किये गए भारत रत्न पुरस्कार को उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने और राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को प्रदान किये गए भारत रत्न पुरस्कार को उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
बता दें कि, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, JDU नेता रामनाथ ठाकुर और रालोद प्रमुख जयंत सिंह समेत वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 फ़रवरी 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का एलान किया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें