राष्ट्रपति मुर्मू ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

0
71
President Murmu

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राम नवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्‍मोत्‍सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सिखाते हैं कि सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलना जीवन में आगे बढने का सही मार्ग है। उनकी जीवन गाथा से हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने की प्रेरणा मिलती है। भगवान श्री राम के आदर्श हमारी संस्कृति की आधारशिला है और हमें इनका अनुसरण करना चाहिए। राष्‍ट्रपति ने सभी देशवासियों से राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की महागाथा को आत्मसात करते हुए मन, वचन और कर्म से राष्ट्र सेवा का प्रण लेने को कहा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here