राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, बैंडमिंटन की जोड़ी को खेल रत्न

0
126

इस साल मिलने वाले खेल अवॉर्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बता दें कि यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

मीडिया की माने तो, खेल मंत्रालय ने बताया है कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी की है।

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी –  बैडमिंटन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी –  बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
  2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
  4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
  6. आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
  8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. रितु नेगी (कबड्डी)
  15. नसरीन (खो-खो)
  16. पिंकी (लॉन बॉल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
  18. ईशा सिंह (शूटिंग)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. अंतिम (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
  24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here