राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

0
72
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शहरी गतिशीलता की चुनौतियों के समाधान के लिए शैक्षणिक विशेषज्ञता और व्यावहारिक अनुभव को एक साथ लाना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य करेंगे और परिवहन क्षेत्र के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित किए जाएंगे। साथ ही छात्रों के लिए इंटर्नशिप, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एनसीआरटीसी के अनुसार, यह सहयोग देश में सतत और कुशल शहरी परिवहन प्रणाली के विकास को गति देगा तथा भविष्य के लिए सक्षम कार्यबल तैयार करने में सहायक होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here