रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वहीं मेकर्स और एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनिमल के प्रमोशन के लिए फिल्म का 60 सेकंड का कट दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया।

मीडिया की माने तो, रणबीर कपूर पहली बार संदीप रेड्डी वांगा के साथ किसी प्रोजेक्ट में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का धमाकेदार टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। अब इसी टीजर को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरी दुनिया को दिखाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर के साथ ही बॉबी देओल और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



