रूस से नब्बे प्रतिशत तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत है यूरोपीय संघ

0
228

यूरोपीय संघ के नेताओं ने इस वर्ष के अंत तक रूस से अधिकांश तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्‍यक्‍त की है। यह पाबंदी यूक्रेन की सहायता के लिए आयोजित बैठक के दौरान रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों के तहत है। पाइप लाइन के जरिए तेल आयात पर अस्‍थायी रूप से अभी छूट की अनुमति दी गई है।

यूरोपीय संघ परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने कहा कि सहमति के अंतर्गत रूस से तेल आयात के दो तिहाई से भी अधिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन दियेर ने कहा कि इससे रूस से लगभग 90 प्रतिशत तेल आयात प्रभावित होगा। उन्‍होंने कहा कि नए प्रतिबंधों के लिए सभी 27 सदस्‍य देशों की सहमति जरूरी थी। इसे बुधवार तक कानूनी रूप से अनुमोदित कर दिया जाएगा।

श्री मिशल ने बताया कि ब्रसेल्‍स में यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में रूस के सबसे बड़े बैंक- स्‍बेरबैंक को स्विफ्ट प्रणाली से हटा देने और तीन रूसी प्रसारको को प्रतिबंधित करने पर भी सहमति बनी। श्री मिशेल ने बताया कि यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन को सहायता के अंतर्गत 9 अरब यूरो देने पर भी सहमत हुये।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here