रेलवे ने बदली प्रशासनिक व्यवस्था, रेलवे अधिकारी अब IRMS के अधिकारी कहे जाएंगे

0
244

रेलवे ने अपनी 114 साल पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत रेल अधिकारी अब भारतीय रेल मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारिक कहे जाएंगे। इस बड़े बदलाव में आठ कैडरों को एक साथ संयुक्त कर भारतीय रेल मैनेजमेंट सर्विस बना दी गई है।

भारतीय रेलवे जहाँ एक ओर ट्रैन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को भी बहुत बेहतर बनाने में लगातार क़ामयाब होती जा रही है, वही ट्रैन की टाइमिंग मैनेजमेंट में भी भारतीय रेलवे ने काफ़ी सुधार किया है।

इसी क्रम में भारतीय रेलवे के इस प्रशासनिक बदलाव के तहत क़रीबन 114 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा अब नए स्वरुप में होगा, जिसके तहत आठ कैडर को संयुक्त कर एक इंडियन रेल मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) बना दी गई है जिससे स्पष्ट है कि रेल अधिकारी अब इस मैनेजमेंट सर्विस के अधिकारी कहे जाएंगे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here