मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आज नई दिल्ली में रेल भवन के वॉर रूम से त्योहारों के दौरान चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और छठ पूजा से पहले तैयारियों का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए वॉर रूम की स्थापना की गई है।
रेल मंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं में देश भर में तीन स्तरीय वॉर रूम शामिल हैं, एक डिवीजन स्तर पर, एक जोनल स्तर पर और एक रेलवे बोर्ड स्तर पर।
नियमित ट्रेन सेवाओं के अलावा अगले चार दिन तक प्रतिदिन औसतन 300 विशेष रेलगाड़ियों के साथ 1,500 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।
इस वर्ष छठ पूजा और दिवाली के त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे अनेक विशेष रेलगाड़ियाँ चला रहा है। एक अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 61 दिन में देशभर में 12 हज़ार से ज़्यादा विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जा रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



