रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
77
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। रेलमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से इस लक्ष्य की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया और पिछले वर्ष के सराहनीय प्रदर्शन के लिए रेलवे कर्मचारियों को बधाई दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं में ऐतिहासिक कमी और रिकॉर्ड माल ढुलाई से रेलवे की छवि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने त्योहारों के दौरान विशेष रेलगाडियों के संचालन और कुछ क्षेत्रों में 85 प्रतिशत समय की पाबंदी बनाए रखने के प्रयासों की भी सराहना की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि रेलवे स्टेशन स्वच्छ और आधुनिक होने चाहिए। बैठक में रेलवे परियोजनाओं के लिए लंबित भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा हुई। रेलमंत्री ने अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने और बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य, राजस्व और वन विभागों के अनुभवी सेवानिवृत्त अधिकारियों की विशेषज्ञता लेने का निर्देश दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुगम आवागमन और सुरक्षा के लिए सुविधाजनक अंडरपास के निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here