रोहतास : 390 ग्राम हेरोइन बरामद, NCB ने 2 ड्रग्स तस्करों को किया गिरफ्तार

0
204

बिहार के रोहतास के बिक्रमगंज में नशे के कारोबार का खुलासा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड से बक्सर ले जाई जा रही हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर संजीत कुमार और संजय कुमार महतो झारखंड के चतरा के निवासी हैं। यह दोनों करीब 390 ग्राम हेरोइन लेकर उसे बक्सर में सप्लाई करने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पटना से आई एनसीबी की टीम ने सोमवार की रात बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक पर बस रुकवा कर दोनों तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। एनसीबी की टीम दोनों तस्करों को लेकर पटना गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

रोहतास जिले में हेरोइन की बड़ी खेफ बरामद की गई है। इस संबंध में 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों तस्कर झारखंड के बताए जाते हैं। तस्करों के पास से 390 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here