लंदन: उत्तराखंड के सीएम धामी ने उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष के साथ उत्तराखंड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया

0
155
लंदन: उत्तराखंड के सीएम धामी ने उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष के साथ उत्तराखंड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया
Image Source : @pushkardhami

लंदन: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर के साथ उत्तराखंड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया। सीएम धामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्टर कर लिखा कि – “लंदन में उषा ब्रेको लिमिटेड के अध्यक्ष प्रशांत झावर जी के साथ उत्तराखण्ड में ₹1000 करोड़ के निवेश हेतु एमओयू किया। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है जो प्रदेश की आर्थिकी को नई गति प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य में हो रहे निवेश के माध्यम से हम सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य को विकास पथ पर अग्रसर करते हुए देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्पित है।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here