लंदन के स्कूल में 13 साल के लड़के ने दो छात्रों पर चाकू से किया हमला

0
116
लंदन के स्कूल में 13 साल के लड़के ने दो छात्रों पर चाकू से किया हमला
(सांकेतिक तस्वीर)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंदन के उत्तर-पश्चिम इलाके में एक स्कूल के अंदर हुई खौफनाक वारदात ने पूरे ब्रिटेन को हिला कर रख दिया है। किंग्सबरी हाई स्कूल में मंगलवार दोपहर को एक 13 साल के लड़के ने दो अन्य छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों घायल बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस ने संदिग्ध किशोर को कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच अब काउंटर-टेररिज्म यूनिट के हाथ में है। यह हमला दोपहर करीब 12:40 बजे हुआ। शुरुआत में पुलिस को एक 13 साल के लड़के के चाकू लगने की सूचना मिली, लेकिन मौके पर पहुंचकर पता चला कि 12 साल का एक और बच्चा भी घायल है। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हमलावर की उम्र करीब 13 साल है। वह घटनास्थल से भाग गया था। लेकिन तलाशी अभियान के बाद उसे कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। संदिग्ध को हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल होने वाला हथियार भी बरामद कर लिया है। डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट ल्यूक विलियम्स ने मौके पर पत्रकारों से कहा कि कोई और संदिग्ध नहीं तलाशा जा रहा है और पुलिस अब किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में नहीं है। हालांकि पुलिस ने इस घटना को अभी तक आतंकी हमला घोषित नहीं किया है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए जांच की कमान काउंटर-टेररिज्म पुलिस को सौंपी गई है। वे स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डिटेक्टिव विलियम्स ने कहा कि मकसद को लेकर पुलिस सभी संभावनाओं पर खुला विचार रख रही है। स्कूल में छात्रों से लंबे समय तक पूछताछ जारी रही और शाम तक कई बच्चे अभी भी पुलिस के साथ बात कर रहे थे। किंग्सबरी हाई स्कूल के हेडटीचर एलेक्स थॉमस ने अभिभावकों को पत्र लिखकर घटना को ‘गहरा सदमा देने वाली’ बताया। स्कूल में लगभग 2,000 छात्र हैं, जो 11 से 18 साल के बीच के हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन बुधवार को स्कूल के कुछ हिस्से बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिपसन ने कहा कि वे इस घटना से “दिल टूट गया” है और उनका विभाग स्कूल तथा स्थानीय काउंसिल के साथ संपर्क में है ताकि हरसंभव मदद दी जा सके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here