मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। पेडरसन के साथ विवेक शर्मा, हेड बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स (भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका क्षेत्र) भी उपस्थित रहे।
आप को बता दे, बैठक में उत्तर प्रदेश की व्यापक निवेश संभावनाओं, अनुकूल कारोबारी माहौल तथा निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकसित राज्य है जहां सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित स्वीकृतियां, नीतिगत प्रोत्साहन एवं मजबूत कानून व्यवस्था के माध्यम से निवेशकों को सहयोग दिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स हब, औद्योगिक कॉरिडोर एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण राज्य निवेश का आकर्षक गंतव्य है तथा कंपनी को निवेश विस्तार हेतु आमंत्रित किया।
news & Image source: google
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



