लद्दाख: खाई में सेना का ट्रक गिरने से 9 जवानों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

0
188

लद्दाख: मीडिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कल शनिवार को लद्दाख के लेह में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया जिसकी वजह से इस घटना में 9 सैनिकों की मौत की खबर सामने आई है और बताया गया है कि एक सैनिक गंभीर रूप से घायल भी है। मीडिया सूत्रों की जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। पीएम मोदी ने लेह में हुई भारतीय सेना के जवानों की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट के माध्यम से कहा है कि “लेह के पास हुई दुर्घटना से दुख हुआ, जिसमें हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया। देश के प्रति उनकी समृद्ध सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। जो लोग इस घटना में घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।”

Image Source: representative image of social media

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here