पंजाब: लुधियाना के हजूरी रोड पर एक हौजरी फैक्ट्री में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं फैक्ट्री में काफी सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी गई। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
जानकारी अनुसार, आज होजरी गोदाम में 4 वर्कर आए थे। उन्होंने जैसे ही लाइट ऑन करने के लिए बटन दबाया तो अचानक से बिजली तारों में धमाके होने लगे। देखते ही देखते गोदाम में तारें स्पार्क होने से आग फैल गई। कर्मचारियों ने तुरंत मालिक को फोन किया। आग लगने के बाद तुंरत चारों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



